कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 2 मार्च 2021

इश्क में बच्चा होना !



मेरे हाँथ से बचपन 

दुखते दुखते बचता है। 

मातृत्व का ककहरा सिखाती

तुम मेरे भीतर बैठ जाती हो।

यकीनन तुम मेरे बच्चे की मां

नहीं हो

न ही मैं तुम्हारे बच्चे का पिता ।


कोई जिद्दी मांग

नन्ही कलम की डायरी

बड़ी सी ड्रवाइंग बुक

हांथी की सूंड़ वाला बस्ता

छोटी मोटी डांट

कविता , कहानियों वाली शाम

और ढेर सारी

शरारत से लेकर

दांतों के कीड़े का ध्यान

तुम्ही ने सिखाया

बच्चों में बच्चा होना !


धूप के साये की तासीर

कितना खरा करती है जीवन

संवेदनाओं का ज्वार

न होने का दुख जाने देता है

कोमल त्वचा का स्पर्श

हर लेता है देंह का दर्द


मेरा खोया हुआ बचपन

मेरे साथ हो लेता है

तुम कहीं दूर

बच्चों की दुनिया में

नए रंग भर रही होती हो ।


शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

शिवालय !

 


मैं मेरी होती 

तो सीकर में न बहती

खिलखिलाती अपनों के बीच

आँगन में

खलिहान होती 


सर छिपाने को

विधर्मी से ब्याह न करती

धूनी की राख

न खरकती मेरी माँग में


चिलम में फूंकता

मूंछों के ताव

कुछ नया जमाना चाहता

आदमी

मेरा मुंसिफ नही

शिव होना चाहता है


दरकती शिवालय की थाती

शिवलिंग से लिपटे सर्प

मेरी छाती पर लौटते

सोमवार का व्रत लेकर

मैं उन्हें दूध पिलाती


बड़े से वृक्ष के नीचे

अनगिनत खंडित मूर्तियां

ढूँढती तालाब

मैं अपना अस्तित्व छिपा देती

तालाब में सूखे पत्तों के नीचे


मेरी आँखों में 

अब मेरे बच्चे नही आते

मेरी तकलीफ़ में

मैं नही होती।

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

घर वापसी !

 मैं जब भी 

अपने घर में घुसता हूं

चीजें जगह 

छोड़ चुकी होती है


बड़ा सा आंगन 

उनमें तरह तरह के लोग 

फूल पौधे 

वातानुकूलित कमरे 

स्वस्थ खाना 

और प्यारे बच्चे 


न जाने कौन सा बैर

अपने माथे लिए फिरता हूं

देखने सुनने की गुंजाइश

मेरी फिक्र में नहीं रहती

मैं सुनाता हूं अनमने कानों को

अपना दुख

कि मुझे यहां कोई नहीं जानता


रोशनदान वही है

दराजें वही है

हर जगह मोहरें

वही लगी हैं


टेबल पर परसी थाली छोड़

वक़्त की गहरी खाइं 

या किसी ख्वाब में

मैं डूब जाता हूं 


शोर से आहत कुछ कांधे

क्षत विक्षत पड़े रहते हैं

अपने उदास कमरों में

मैं आंगन में झांकता

चांद हो जाता हूं ।




खरा होना !


लोहे की चमड़ी

भावुक मन

खुर हो चुके पैर

जानते नहीं पीर

प्रीत की रेत में

तपना खरा होना है।



जमीन

जमीन पर उगता पौधा

नहीं जानता 

उसे किसके हिस्से उगना है !

वह बेलौस उगता 

हवा पानी पाकर 

कांटे फूल फल बन

मिलता मिट्टी में देर सबेर ।



बच्चों को उड़ने दो ..

 उड़ने दो , उड़ने दो  बच्चों को उड़ने दो ... गर नाक अटक जाए  तो भी तो  उड़ने दो ..   जिस ऊर्जा का  संचार प्रवाह  हो उद्दंड  उसको भी  उड़ने दो  कह...