कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

बारिश !












तुम्हे भीगना अच्छा लगता है ना ?
कितनी एक सी चाह है
हमारी !
और भली भी
बारिश भीगना !

मैं अपना भीगना जानता हूं
इसलिए तुम्हारा भी कुछ कुछ
एक लंबी भूख के बाद
थक हार के ढीले पड़े
पसीना पीते
बदन खारे हो जाते हैं !
उसी वक़्त
बारिश की ठंडी बूंदें
देंह के रुधिरों को
भेदते आत्मा तक पहुंचती !

जैसे धुल गए हों
तमाम सारे रोग,
इच्छाएं और मन के मैल !

कोई टिप्पणी नहीं:

कौन हो तुम ....

कौन हो तुम  जो समय की खिड़की से झांक कर ओझल हो जाती हो  तुम्हारे जाने के बाद  तुम्हारे ताज़ा निशान  भीनी खुशबू और  गुम हो जाने वाला पता  महस...